मौर्य साम्राज्य के पतन के क्या कारण थे
मौर्य साम्राज्य के पतन के क्या कारण थे ?
[ इस आंसर को अच्छे से समझने के लिए यहाँ (vidio) पर क्लिक करे ]
उतर - मौर्य साम्राज्य के पतन के निम्नलिखित कारण थे
1. साम्राज्य कि विशालता – मगध को चंद्रगुप्त मौर्य ने एक विशाल साम्राज्य के रूप
में परिणत कर दिया | अशोक ने इस राज्य की सीमा बनाए रखी थी किंतु उसके उत्तराधिकारी
अत्यंत अयोग्य और अक्षम निकले जिसके फलस्वरुप
वे इतने विशाल साम्राज्य का बोझ संभाल नहीं सके और मौर्य साम्राज्य बिखरने लगा जिससे
मौर्य वंश का पतन हो गया
2. प्रांतीय शासकों में स्वतंत्र होने की
प्रवृत्ति अशोक की
मृत्यु के बाद प्रांतीय शासकों में मगध की अधिनता से मुक्त होकर स्वतंत्र शासक बनने की इच्छा जोर
होने लगी थी | अनेक प्रांतों में विद्रोह हुए और उन्होंने स्वयं को स्वतंत्र शासक
घोषित कर लिया
3. आवागमन के साधनों का अभाव - यातायात के साधनों के अभाव में मगध
जैसा विशाल साम्राज्य पर केंद्रीय सत्ता के लिए नियंत्रण रख पाना संभव नहीं हो
पाता था
4. राज परिवारो में फूट एवं दरबारियो के
षड्यंत्र - अशोक के
पुत्रों पुत्रियों और रानियों की स्वार्थपरता ने उन्हें एक दूसरे का विरोध ही बना
दिया | उनकी आपसी फूटने मौर्य साम्राज्य की नींव खोखली कर डाली
5. गुप्तचर विभाग के संगठन का अभाव - जिस सक्रिय गुप्तचर विभाग का गठन
चंद्रगुप्त मौर्य ने किया था वह अशोक के राज्य काल में शिथल पढ़ने लगा | अशोक की मृत्यु के बाद गुप्तचर
विभाग पूर्णता निष्क्रिय हो गया
6. विदेशी आक्रमण - मौर्य साम्राज्य की दुर्बलता का लाभ
उठाकर यूनानीयों ने भारत पर आक्रमण करना आरंभ कर दिया
7. राष्ट्रीय एकता की कमी तथा आर्थिक विषमता - भूमि पर
राजा का एकाधिपत्य था | कृषक प्रायः बदलते रहते थे जिससे जनता आर्थिक रूप से कमजोर
हो गई थी यही कारण था कि उनमें राष्ट्र एकता की भावना का विकास नहीं हो पाया
8. अशोक की धार्मिक नीति - अशोक की धार्मिक नीति के दो अहितकर
परिणाम सामने आए कलिंग युद्ध के उपरांत हिंसा त्याग और अहिंसा पर अत्यधिक बल देने
के कारण सेना शिथिल और निष्क्रिय बन गई और अपने कर्तव्यों की ओर से उदासीन हो गए
जिस प्रश्नों का आपको उतर जानना है उस प्रश्न पर क्लिक करे
अशोक के धम्म की मुख्य विशेषता क्या थी ?
कलिंगा युद्ध का अशोक पर क्या प्रभाव पड़ा ?
मौर्य शासन प्रणाली पर एक लेख लिखें ?
मौर्य कालीन आर्थिक स्थिति का वर्णन करें ?
अशोक की उपलब्धियों का मूल्यांकन करें ?
Comments
Post a Comment